पामगढ़ की बेटी ने बढ़ाया समाज और क्षेत्र का मान, रेणु हरवंश बनीं डॉक्टर
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा । पामगढ़ सतनामी समाज की होनहार बेटी डॉ. रेणु हरवंश ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर समाज और कुटराबोर्ड सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। रेणु हरवंश, गौतम हरवंश एवं ललिता हरवंश की सुपुत्री हैं और बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं।
डॉ. रेणु ने इससे पहले मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में एससी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब उन्होंने सफलतापूर्वक एमबीबीएस ग्रेजुएशन पूर्ण कर आधिकारिक रूप से डॉक्टर की उपाधि हासिल कर ली है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की छात्रा रही हैं। उनका दीक्षांत एवं सम्मान कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई सभा कक्ष में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल के डीन डॉ विवेक चौधरी उपस्थित रहे।
डॉ. रेणु हरवंश ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज और आम जनता की सेवा करना है। उनकी इस सफलता पर सतनामी समाज, परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – पंकज कुर्रे मो नं 7240976439








