शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य आगाज करेंगे CM विष्णुदेव साय, 14 से तीन दिन गूंजेगी उत्सव की धूम!

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा | माता शबरी की पावन धरा और भगवान शिवरीनारायण की नगरी में नवरात्रि एवं दशहरा मेले के अवसर पर तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 14 से 16 अक्टूबर तक शिवरीनारायण स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


महोत्सव के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दिग्गज जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की रहेगी मौजूदगी


कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, महंत रामसुंदर दास, प्रज्ञा भारती और पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, संतोष लहरे, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं लोकेश शुक्ला भी समारोह में शामिल होंगे।

तीन दिनों तक उत्सवमय रहेगा शिवरीनारायण

नवरात्रि और दशहरा मेले के पावन अवसर पर आयोजित यह महोत्सव शिवरीनारायण की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी।

इन्हें भी पढ़े