ड्योढ़ीपारी देसहा श्रीवास समाज पामगढ़ द्वारा सेन जयंती पर निकाली गई भव्य रैली, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ । ड्योढ़ीपारी देसहा श्रीवास समाज द्वारा सेन जयंती के पावन अवसर पर भव्य रैली, सम्मान समारोह एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की भारी सहभागिता देखने को मिली। सुबह से ही समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। रैली का शुभारंभ श्रीवास भवन से किया गया। रैली में समाज के लोग डीजे-बाजे एवं जयघोष के साथ शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंबेडकर चौक पहुंची, जहां समाजजनों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात रैली पुनः सेन भवन पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीवास समाज के अध्यक्ष राजेश श्रीवास द्वारा की गई। अतिथियों का समाजजनों ने पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विधायक महोदया और नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया ने अपने संबोधन में समाज को एकता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा और संगठन से ही संभव है। उन्होंने समाज के युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की तथा सेन जयंती जैसे आयोजनों को समाज की संस्कृति एवं एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मान मिलने पर अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त की। इसके साथ ही महिला संगठन का गठन भी किया गया, जिसमें संतोषी श्रीवास को अध्यक्ष, अंजू श्रीवास को सचिव, सत्यभामा श्रीवास उपाध्यक्ष, पुष्पादेवी श्रीवास को कोषाध्यक्ष तथा सुशीला श्रीवास सहसचिव पद पर मनोनीत किया गया। महिला संगठन के गठन से समाज की महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर समाज के लगभग 100 महिलाएं एवं 200 पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन अशोक ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव महेंद्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष सोबिन श्रीवास, संरक्षक जनक श्रीवास, मुकेश श्रीवास, उपकोषाध्यक्ष कृष्ण श्रीवास, युवामोर्चा टीम से बलदेव श्रीवास, दीपक श्रीवास, कैलाश श्रीवास, राजन श्रीवास, राजाराम श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, जयंत श्रीवास, पंचराम श्रीवास, राकेश श्रीवास, अजय श्रीवास, अमरनाथ श्रीवास ,जय श्रीवास, कमल श्रीवास, सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में महेंद्र श्रीवास के द्वारा समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलवाया गया तथा सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।

इन्हें भी पढ़े