प्रगतिशील सतनामी समाज प्रदेश पदाधिकारियो की मासिक बैठक 15जून को भिलाई में
मदन खाण्डेकर
रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी की आवश्यक मासिक बैठक 15 जून 2026, सोमवार को दोपहर 12 से सतनाम , सेक्टर-6, भिलाई रखा गया है।बैठक की कार्यसूची (एजेंडा) :1. रायपुर में प्रस्तावित बहुउद्देशीय प्रदेश कार्यालय की रजिस्ट्री कराने एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के संबंध में चर्चा।2. दिनांक 1मई2026 को रायपुर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन मेंपारित 15 सूत्रीय प्रस्तावों को प्रत्येक जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर क्रियान्वित कराने हेतु रणनीति पर विचार3.जुलाईअगस्त 2026 में प्रदेश एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर चर्चा। 4. कोंडागांव, राजनांदगांव, मुंगेली, रायगढ़ एवं कवर्धा जिलों में जिला पदाधिकारियों के निर्वाचन/मनोनयन पर विचार-विमर्श।5. माननीय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषय। युक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यकाल प्रभारी कृष्णा कोसले ने सभी पदाधिकारी को कृपया निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने अमूल्य सुझाव प्रदान करने का अपील किया है।


