अभाविप बलौदाबाजार विभाग के विभाग संयोजक बने उदित भारद्वाज
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार। भगवान श्री राजीवलोचन जी की पावन नगरी में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के प्रांत अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई। इस दौरान बलौदाबाजार जिले के कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
घोषित दायित्वों के अनुसार उदित भारद्वाज को बलौदाबाजार विभाग (जिला बलौदाबाजार एवं तिल्दा-रायपुर ग्रामीण) का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं सुश्री फाल्गुनी सोनी को विभाग छात्रा प्रमुख, सुश्री लक्ष्मी मानिकपुरी को बलौदाबाजार जिले की जिला छात्रा प्रमुख तथा मलय कुमार साहू को पुनः बलौदाबाजार जिले का जिला संयोजक बनाया गया है।
नवीन दायित्व मिलने पर विभाग संयोजक उदित भारद्वाज ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् की गतिविधियों एवं विभिन्न आयामों को जिले के सभी महाविद्यालयों, विद्यालयों और छात्रावासों सहित प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए परिषद् निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगी।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।





