6 शव का पोस्ट मार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद देर रात हुआ दफन, कसडोल पुलिस की टीम थी मौजूद, ग्रामीणों को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार, खबर शतक लगातार
(ROUNAK SAHU)
KASDOL: थानांतर्गत ग्राम खर्वे में हुये 8 संदिग्ध मौतों के मामले में कसडोल पुलिस ने सभी 6 शवों का देर रात्रि तकरीबन 3 बजे पोस्ट मार्टम पश्चात गांव खर्वे लाकर शव को दफन कर दिया गया है। KHABAR SHATAK.IN द्वारा लगातार ग्राउंड जीरों पर जाकर खबर का प्रकाशन किया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों और लगातार संदिग्ध मौतों के बाद सीएम हाउस सहित पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों के दबाव पर कार्यवाही की प्रक्रिया काफी तत्परता से पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है, इधर पुलिस ने अभी तक उक्त मौतों की बाद मर्ग दर्ज कर लिया है, अब पुलिस अधिकारियों की माने तो एक दिनों में ही पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के आधार पर जांच का दायरा बढ़ेगा साथ ही पूरे मामले पर विस्तृत कार्रवाही किया जायेगा।
“शराब पीकर हुई मौत”
उल्लेखनीय है कि ग्राम खर्वे में शराब के सेवन से फरवरी से 15 मई के बीच गांव में तकरीबन 8 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। इसके बाद ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर एसडीओपी पुलिस कसडोल, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी पर दुबारा दफन को शव का पंचनामा पश्चात दुबारा 7 शवों का पोस्ट मार्टम कराया गया है। इधर ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ितों और किराना व्यापारी से बयान भी लिया गया है। फिलहाल अब ग्रामीणों को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और कार्यवाही का इंतजार है।
“मेडिकल कॉलेज की टीम भी करेगी जांच”
पुलिस सूत्रों की मानें तो शराब की सेवन मौत मामले में मेडिकल कालेज रायपुर से भी 5 सदस्यी टीम जल्द ही ग्राम खर्वे पहुँचकर पूरे मामले की जांच करेगी। सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य व्यक्तियों के अचानक शराब के सेवन पश्चात मौत पर शंका गहरा गया साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण क्या रहा यह भी जानने मेडिकल कॉलेज की टीम पहुँचने वाली है, फिलहाल अब देखना होगा कि उक्त टीम खर्वे कब पहुँचती है और किस तरह की जांच करती है।
“मुख्यमंत्री हाउस से भी बन रहा दबाव”
3 माह में हुये संदिग्ध परिस्थितियों में 8 मौतों के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से भी पुलिस प्रशासन को दबाव आ रहा है, सूत्रों की माने तो लगातार मीडिया के द्वारा उक्त मामले पर कवरेज किया जा रहा है, जिसके बाद कही न कही पुलिस पर भी दबाव बना हुआ है, इधर पुलिस ने अपना कार्य तो कर दिया है, लेकिन पोस्ट मार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस तत्काल कार्रवाई की बात कह रहा है। फिलहाल ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोप लगे किराना व्यापारी का बयान दर्ज कर लिया है, लेकिन उक्त बयान पर पुलिस की कार्रवाई बिना सबूत पर आगे नहीं बढ़ पा रही है।





