नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप, किसान ने खाया जहर, हॉस्पिटल में एडमिट
कसडोल। थाना अंतर्गत ग्राम चांटीपाली का किसान कमल ओगरे द्वारा गुरुवार की सुबह तकरीबन 9 बजे जहर सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कमल ओगरे ने मीडिया से बताया कि कसडोल नायब तहसीलदार द्वारा गुरुवार को तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था। जिसमें 2 ट्रैक्टर देवरीकला एवं एक ट्रैक्टर भद्रा में पकड़ा गया था आरोप है कि इनमें से दो ट्रैक्टरों को कथित रूप से पैसों के लेन-देन के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक ट्रैक्टर मालिक द्वारा पैसे नहीं देने पर उसका ट्रैक्टर जब्त रखा गया।
पीड़ित किसान का आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में नायब तहसीलदार द्वारा रुपयों की मांग की गई थी। किसान का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह राशि नहीं दे सका जिसके बाद उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। वही एक रेत से भरे ट्रैक्टर से डायरेक्ट सौदा कर ग्राम भद्रा में ही छोड़ा गया। साथ ही एक ईट से भरे ट्रैक्टर को थाना लेजाकर देर शाम पैसो का सौदा कर छोड़ दिया गया। जबकि पकड़े गए ईट से भरे ट्रैक्टर का फोटो ग्राफ उसके पास मौजूद है, इसके अलावा किसान ने बताया कि उक्त मैडम के द्वारा लगातार घूम घूमकर ट्रैक्टरों से अवैध वसूली किया जा रहा है, जो रिश्वत दे रहा उसकी गाड़ी छोड़ी जा रही है, वहीं जो नहीं दे रहा उसका पकड़कर बाकायदा जिलाधीश को फोटो भेजकर खुद की पीट थपथपाई जा रही है, जिसकी जांच होगी तो परत दर परत मैडम की हकीकत सामने आ जायेगा। फिलहाल इधर किसान की हालत ठीक है।
इनका कहना हैं…
मेरे द्वारा ईट से भरे ट्रैक्टर पर कार्यवाही किया गया था मैने किसी से किसी तरह की मांग नहीं किया है, जो आरोप लगाए जा रहें है वही अब गलत है।
आकांक्षा तिवारी
नायब तहसीलदार, कसडोल
मुझे जानकारी मिला है, मै हॉस्पिटल जाकर देख रहा हूं।





