सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
(नीलकमल आजाद)
शासकीय हाई स्कूल सुन्द्रावन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल का सुंदर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न क्रियात्मक रचनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने हेतु शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपसरपंच श्री सुभाष घृतलहरे जी, SMC उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सोनवानी जी, प्राचार्य श्री अशोक कुमार वर्मा, व्याख्याता श्री हुलेश साहू, शाला के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
रचनात्मकता से प्रतिभा निखरती है और प्रतिभा से भविष्य सँवरता है।





