अखिल भारतीय सतनामी महासभा का पुनर्गठन ,वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे बनाए गये राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश के 12 राज्यों में निवासरत सतनामी समाज को जोडने की रहेगी मुहिम,गिरौदपुरी रहेगा मुख
मदन खाण्डेकर
बाराद्वारा। सक्ति अखिल भारतीय सतनामी महासभा का सम्मेलन बाराद्वार के अम्बेडकर भवन जिला सक्ती में 20जून 2026को जगतगुरु गुरु गद्दीनशीन रूद्रकुमार जी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं परम पूज्य बाबा गुरू घांसीदास जी के 5 वें वंशज की मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया । अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार एवं पंजीयन कराने पर निर्णय पारित किया गया। सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे जी करिंदा महंतबाडा बिलासपुर को बनाया गया ।
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे, प्रमुख सलाहकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत राजेश्वर भार्गव, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत सुंदरसाय बंजारे, वरिष्ठ राजमहंत सी आर टंडन राजमहंत पी एल कोसरिया द्वारा अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन निम्नानुसार किया गया– संरक्षक – पूज्य जगत गुरु गोसाई गुरुगद्दी नशीन विजय कुमार जी एवं जगत गुरु गोसाई गुरुगद्दी नशीन रूद्रकुमार जी तपोभूमि गिरौदपुरी धाम सतनाम पंथ भारत वर्ष। राष्ट्रीय अध्यक्ष – वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे महंत बाड़ा बिलासपुर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष –राजमहंत राजेश्वर भार्गव , राजमहंत सुंदरसाय बंजारे एवं राजमहंत सी आर टंडन , राष्ट्रीय महासचिव– राजमहंत पी. एल. कोसरिया मो नं 9406083167 राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष– राजमहंत लालचन्द्र मोहले एवं राजमहंत छबिलाल रात्रे , राष्ट्रीय सचिव — राजमहंत बंशीलाल कुर्रे एवं राजमहंत जे.पी. कोशले राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष– डॉ कुंती जांगड़े, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी– राजमहंत पी .के. घृतलहरे राष्ट्रीय कार्यकारिणी — 1. राजमहंत रामचंद्र पाटले जिला कोरबा, 2. राजमहंत रामानाथ मनहरे, 3.राजमहंत राजना रायण निराला जिला बिलासपुर 4.राजमहंत पंडित भुलाऊं राम कुर्रे जिला बिलासपुर 5.राजमहंत दिलीप घृतलहरे जिला कवर्धा 6. राजमहंत गछराम बघेल जिला सक्ती 7.राजमहंत अजय भरद्वाज जिला रायगढ़ 8.राजमहंत गज्जू भारद्वाज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ 9.राजमहंत नारायण कुर्रे जिला सक्ती बाराद्वार 10.राजमहंत गंगाराम लहरे जिला सक्ती 11.राजमहंत डॉ तेरस राम मिरझा 12.राजमहंत राजेश आदिले 13. जिला महंत सारंग रायपुरा जिला रायपुर 14. जिला महंत रामदास जांगड़े सारंगढ बिलाईगढ 15 . राजमहंत शांतिलाल खरे कोरबा *राज्य प्रभारी** 1.एच आर पाटले
सिनियर इंजिनियर विविध भारती आकाशवाणी मुम्बई *महाराष्ट्* 2.घनश्याम आगरे *दिल्ली राज्य**। 3. मदन जांगड़े *असम राज्य ** 4. ज्योति लाल बंजारे, सुरेश भारती,*ओडिशा राज्य ** 5. किशन बंजारे *मध्यप्रदेश* के नाम चयनित किए गए। *मुख्य कार्यालय* महंत निवास मंदिर परिसर गिरौदपुरी धाम विकास खंड कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ. ग. होगा। महासभा सम्मेलन की शुरुआत उपस्थित राजमहंतो ,सामाजिक प्रमुखों द्वारा परम पूज्य गुरु घासीदास जी के गुरु गद्दी की पूजा अर्चना आरती मंगल के साथ किया गया ,मुख्य अतिथि जगतगुरु गुरु गद्दीनशीन रूद्रकुमार जी को पंथी मंगल भजन के सतनाम के जय घोष के साथ आरती स्वागत करके मंच तक लाया गया।महासभा का प्रस्तावना, एवं बायलॉज का वाचन राजमहंत पी एल कोसरिया ग्राम सपोस पिथौरा द्वारा किया गया। महासम्मेलन को वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे जी ने संबोधित करते हुये अखिल भारतीय सतनामी महासभा महंत बाड़ा बिलासपुर के पुराने राजमहन्तो के कार्यों को याद करते हुए महासभा के शताब्दी वर्ष पर उनके परिकल्पना को साकार करते हुये पुनः रजिस्ट्रेशन कर संपूर्ण भारत वर्ष में महासभा के माध्यम से सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास एवं सतनाम पंथ का अंगीकरण कराने संकल्प लिया साथ ही अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व पर खरा उतरने तन मन धन से जीवन भर सेवा करने, अपने आप को समाज के लिये समर्पित रहने की बात कही।राजमहंत जे पी कोशले, ने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के आगामी कार्य योजना एवं सब मिलकर छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्यों के सामाजिक प्रमुखों से मिलकर कार्य करने को आव्हान किया। प्रदेश संयोजक श्रीमती कुंती जांगड़े ने संबोधित करते हुये सामाजिक विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को अनिवार्य बताया साथ में महासभा महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से सभी राज्यों के महिला प्रतिनिधि को जोड़ने गुरुजी से अनुमति लेते हुए समाज में बढ़ रहे नशापान एवं धर्मांतरण पर रोक लगाने, सबको आगे बढ़कर कार्य करने की बात कही ।श्रीमति राम कुमारी ने महिलाओं की सामाजिक धार्मिक कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने, सामाजिक बुराई रोकने, सबको आगे आने की अपील किया।मुख्य अतिथि संबोधित में जगत गुरु गोसाई रूद्रकुमार जी द्वारा महासभा को सम्बोधित करते हुये सामाजिक रीति -नीति में एकता बनाए रखते हुये अखिल भारतीय सतनामी महासभा के गठन पर सहमति प्रदान किये साथ ही प्रत्येक ग्राम में भंडारी छड़ीदार एवं अठगवा कमेटी का गठन करने हर जिले में राजमहन्तो को जिम्मेदारी दी एवं जिला महंत तहसील ब्लाक स्तर पर पात्र लोगों को नियुक्ति करने हेतु नाम प्रस्तावित कर सूची देने की बात कही ।गुरू रूद्रकुमार जी ने राजमहंत लालचंद मोहले को डी एस पी पद से सेवानिवृत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। महंत मनीष बंजारे एवं छबिलाल रात्रे को उनकी अच्छी समर्पित सामाजिक सेवा को देखते हुये जिला महंत से राजमहंत पद पर पदौन्नत देने की घोषणा किये एवं प्रदेश के दूर दराज से उपस्थित हुये संत समाज को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा सम्मेलन में खर्चीली मृत्यु भोज पर रोक लगाने, कफ़न दफन में खून के रिश्ते को छोड़ कर अन्य को कफन कपड़ा नही लाने उनके बदले नगद राशि का सहयोग देने , गुरु घासीदास जयंती शालीनता के साथ मंगल पंथी सत्संग के साथ मनाने का निर्णय पारित किया, फूहड़ नाच गम्मत पर रोक लगाने, कलाकारों को अमर्यादित गीत गाने एवं उनका प्रचार पर रोक लगाने, सगाई ,जन्म संस्कार , विवाह समारोहों को सादगी पूर्ण सात्विक रूप संपन्न करने, शादी में फिल्मी नकल का जूता चुराना, गाँठ छुड़ाई, संग छुड़ाई के नाम पर विवादित रश्मों ,मनमानी राशि की मांग पर पूर्ण रोक लगाने, सामाजिक धार्मिक कार्यों की शुरुआत परम पूज्य गुरु घासीदास जी के पूजा अर्चना आरती मंगल के साथ शुरू करने, किसी भी धर्म मजहब के विरुद्ध प्रतिकूल टिप्पणी या अमर्यादित शब्दो का उपयोग नहीं करने का सुझाव रखा गया। महासभा में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से राजमहंत जिला महंत तहसील, भंडारी छड़ीदार अठगवा कमेटी ने भाग लिया, महंत संत सारंग जी, प्रसिद्ध कलाकार हृदय प्रकाशअन्नत जी द्वारा सतनाम भजन प्रस्तुत किया गया।वरिष्ठ राजमहंत राजेश्वर भार्गव जी द्वारा महासभा के अतीत और आज पर पूर्ण जानकारी प्रदान किये। साथ ही राजमहन्तों के कार्यों, उनके सामाजिक योगदान ,आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुये महासभा के शताब्दी वर्ष पर शुभकामनाएं प्रेषित किये एवं आयोजन में स्वयं सफल मंच संचालन किये। आयोजन समिति की ओर से राजमहंत सुन्दरसाय बंजारे ने सम्मेलन को सफल बनाने, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिये सभी का हृदय से आभार प्रकट किये। महासभा आयोजन में सुंदर साय बंजारे ,सुखदेव खुंटे, गंगाराम लहरे, राजेश्वर भार्गव, धरम खांडे, जे पी कोसले,डा हृदय प्रकाश अनंत ,धनसाय बंजारे ,अभय भारद्वाज ,मोहित राम टंडन,शिव तोंडे, गज्जू राम रात्रे, अखिलेश भास्कर, वेदराम कुर्रे, संतराम बंजारे, झरुण प्रेमदास बंजारे, लखन बंजारे, लोकनाथ आदिले, खडबदन कुर्रे, गंगाराम लहरे,समाज सेविका रामकुमारी बघेल, लेखराम बंजारे दशेराम रामखंडे, राज नारायण निराला,पी एल कोसरिया,सी आर टंडन,पी के घृतलहरे, रामदास जांगड़े, पंडित भोलाराम कुर्रे, शांतिलाल खरे, जय प्रकाश लहरे, जीत लाल लहरे, हर प्रसाद खरे, तुलाराम घृतलहरे , रामचंद्र पाटले, गच्छराम बघेल ,तरुण सिंह सोना, लालचंद मोहल्ले, हीरालाल कोयल, संत सारंग, पुनीत सारंग , प्रवीण कुमार पटेला ,शिवानंद महिला ने, राजेश आदिले, छबिलाल रात्रे, चैतराम बघेल, लंबोदर भारद्वाज, फिरतू निराला,प्रदीप श्रृंगी रायगढ़,( प्रदेशअध्यक्ष युवा प्रकोष्ट प्रगतिशील सतनामी समाज) , उमेश बर्मन, ब्यसनारायण पाटले, रथ राम अजगल्ले, सुखदेव खूंटे, गंगाराम लहरे,जीवन रत्नाकर, अमृतलाल अन्नत, मतंग भारद्वाज, रवि भारद्वाज, बिरू पाटले,श्रीमती नुलेश्वरी , रामदुलारी, सुशीला बघेल, यशोदा निराला, हेमलता निराला,बालेश्री लहरे, मीना बघेल,रामकुमारी, सर्वादिय, सुनीता भारद्वाज, लेबोडर भारद्वाज, सविता भारद्वाज, अंजू कुर्रे, अनीता कुर्रे सरोजलता कुर्रे, रीता कुर्रे, लक्ष्मीनायन जांगड़े, शिवानंद महिलांग, दीपक अन्नत ,लाला निराला, प्रदीप कोसरे, सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजमहंत महंतगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।





