बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 42 बाइक जब्त

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा । सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान एक ही दिन में 42 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।


इनमें जांजगीर कोतवाली पुलिस ने 35 और चांपा पुलिस ने 7 बाइक जब्त की। सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

पुलिस ने नागरिकों से वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़े