गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे संतोष साहू के परिवार को अन्नपूर्णा मुहिम के तहत मिला राहत सामग्री
भाटापारा। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ग्राम धनेली, तहसील भाटापारा निवासी संतोष दास साहू के जरूरतमंद परिवार को राहत सामग्री प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि संतोष दास साहू (39 वर्ष) किडनी में 35 मिमी की गांठ और टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर चली गई है। परिवार में तीन स्कूली बच्चे और 70 वर्षीय वृद्ध पिता हैं। परिवार की मासिक आय लगभग ₹500 है।
वृद्ध पिता को पेंशन तथा राशन कार्ड से 45 किलोग्राम राशन मिलता है। परिवार के पास न कोई अतिरिक्त आय का साधन है, न पशुधन और न बैंक बैलेंस। स्वयं का मकान भी जर्जर अवस्था में है। अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को चावल, आटा, दालें, सरसों तेल, आलू, प्याज, चीनी, चाय, दूध पाउडर, मसाले, साबुन, वाशिंग पाउडर, बेसन, दलिया, अचार, स्टील की थालियां, गिलास, परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े तथा बच्चों के लिए चप्पल सहित आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की गई। राहत सामग्री प्राप्त करने के बाद संतोष दास साहू ने कहा, “संत रामपाल जी महाराज जी की बहुत बड़ी दया है। अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से हमारे गरीब परिवार को गोद लेने के लिए उनका हृदय से धन्यवाद। उन्हें दण्डवत प्रणाम।” ग्राम पंचायत धनेली के सरपंच सरोज कुमार ध्रुव ने कहा, “समाज में इस तरह सेवा करने वाले महान आत्मा, युग पुरुष संत रामपाल जी महाराज जी को मेरा नमन। समाज को देने वाले ऐसे संत मैंने पहली बार देखे हैं।”
अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य केवल राशन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के असहाय, निराश्रित, दिव्यांग, विधवा, अनाथ एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना है। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित यह सेवा अभियान मानवता, करुणा, निःस्वार्थ सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए जरूरतमंद परिवारों तक नियमित रूप से आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाकर उनके जीवन में आशा और विश्वास का संचार कर रहा है।





