प्रदेश प्रबन्ध कार्यकारिणी के बैठक संपन्न
मदन खाण्डेकर
रायपुर.प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश प्रबन्ध कार्यकारिणी, शिक्षा प्रकोष्ठ , के जिला अध्यक्ष के साथ मासिक बैठक 1नवंबर को न्यू राजेंद्र नगर में प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के गुरु वंदना पूजा अर्चना के साथ बैठक की शुरुआत हुई। दिवंगत अहिरवारा के विधायक राजमहंत दोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी को प्रदेश कार्यकारणी द्वारा मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के एजेंडा में हुई चर्चा। 1. शिक्षा प्रकोष्ठ का छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में गठन किया जाएगा साथ ही जगह की उपलब्धता होने पर स्कूल का संचालन भी किया जाएगा। शिक्षा के रचनात्मक कार्य को लेकर विभिन्न जिला के जिला अध्यक्ष के द्वारा उद्बोधन में स्कूल का संचालन , 10वीं 12वीं के 70/80% बच्चों का प्रत्येक वर्ष सम्मान, पै बैक सोसायटी का गठन,प्रतिभावान बच्चों का सहयोग जैसे विभिन्न रचनात्मक कार्य अपने जिले में फॉलो करना है। 🐲. प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के कार्य की समीक्षा की गई सभी जिला एवं ब्लॉकों में गठन कर अपने-अपने रचनात्मक कार्य को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य है युवा टीम और महिला टीम अपनी सक्रियता को बढ़ाएंगे जिला ब्लॉकों मैं जाकर समीक्षा बैठक लेंगे । 🐳. जिस भी जिला में आजीवन सदस्य बनने के लिए 3 साल की राशि संस्था में जमा किए हैं समस्त जिला के जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय से अपने जिले की सूची प्राप्त कर आजीवन सदस्य बना ले , सम्मानीय सदस्य से चर्चा कर पूरी राशि प्रदेश कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करे। 🐴. रायपुर ,दुर्ग, राजनांदगांव ,कवर्धा गरियाबंद में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के टीम गठन करने उन जिले में गठन की जिम्मेदारी पर चर्चा हुई कुछ प्रदेश पदाधिकारी की असुविधा को देखते हुए जिला प्रभार भी बदल गया है। 🐵. प्रदेश के जिला प्रभारीगण अपने-अपने प्रभार जिला में सक्रियता दिखाएं सभी प्रकोष्ठों का गठन कर ब्लॉक परिक्षेत्र,ग्राम कमेटी गठन पर विशेष ध्यान केंद्रित करें और 15 बिंदु को गांव-गांव तक के पहुंचाएं । 🐶. जिला अध्यक्षों द्वारा अपने जिले में किया जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा हुई । 🐷. रायपुर शहर के सभी वार्डों में सीनियर ,युवा ,महिला का जॉइंट वार्ड पदाधिकारी बनाई जाएगी । 8. सामाजिक सर्वे रिपोर्ट वार्ड ,ग्राम स्तर पर तैयार करना है ताकि समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति पता चल सके। *बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले, महासचिव मोहन बंजारे , उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सोनवानी, सहसचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश प्रवक्ता राजमहंत पी एल कोसरिया, श्याम टांडे कोषाध्यक्ष, संरक्षक एच एल एल रात्रे,खेलवार जी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, गुलाब टंडन, एस आर बंजारे, डमरूधर मनहर द्रोपती जोशी, निशा ओगरे,रजनी दांडे, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रृंगी, उपाध्यक्ष दिनेश लहरें, सुशील भारतद्वाज , महासचिव अशोक बंजारे ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुश्री अंजली बरमल,अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डी एल डहरिया, उपाध्यक्ष श्री निराला ,जिला अध्यक्ष बेमेतरा राजलाल बंजारे, जिला अध्यक्ष महासमुंद विजय बंजारे, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा भूषण खटकर ,मोहन बारले पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका भाटापारा, मनोज बंजारे शहर अध्यक्ष रायपुर, जांगड़े ओमप्रकाश बंजारे पलारी सहित खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण भारतद्वाज, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार यूथ कोसले जी,रायगढ़ विभिन्न जिलों के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे एवं अपने अपने विचार व्यक्त किए। दिनेश बंजारे सहसचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज

