संडी बंगला में नायब तहसीलदार ने पटाखा मार्केट का लिया जायजा, व्यापारियों को दिए सुरक्षा निर्देश
(नीलकमल आजाद)
पलारी दीपावली पर्व को देखते हुए संडी बंगला में नायब तहसीलदार दिलीप कुमार सावल ने पटाखा मार्केट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से पानी, रेत और फायर एक्सटिंग्विशर रखने को कहा, ताकि किसी भी आकस्मिक हादसे की स्थिति में तुरंत बचाव किया जा सके।
उन्होंने व्यापारियों को पटाखों को सुरक्षित तरीके से रखने और बिक्री के दौरान सावधानी बरतने की भी समझाइश दी।

