बेमेतरा में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, रेडियम पट्टी अभियान को पूरे प्रदेश में चलाने का आह्वान
{Pankaj Kurre}
बेमेतरा | भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक जिला बेमेतरा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के स्थापना दिवस सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से गाय एवं वाहनों में रेडियम पट्टी लगाने के अभियान को पूरे प्रदेश में संचालित करने का आह्वान किया गया।
रेडियम पट्टी अभियान से सड़क हादसों में कमी का दावा
बैठक में बेमेतरा जिले में चलाए जा रहे रेडियम पट्टी अभियान की सराहना की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रात के समय सड़कों पर घूमने वाली गायों तथा वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने से वे दूर से ही दिखाई देने लगते हैं। इससे वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने में मदद मिलती है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ पशुओं एवं इंसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
बैठक में बताया गया कि पिछले 40 से 45 दिनों में इस अभियान के चलते जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पदाधिकारियों ने इस अभियान को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू करने की आवश्यकता जताई।
जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने जिलों में जिला प्रशासन से संपर्क कर गायों और वाहनों में रेडियम पट्टी लगाने का अभियान शुरू करवाएं।
वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से इस अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा सकता है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना तथा रात के समय पशुओं और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
स्थापना दिवस को लेकर भी हुई चर्चा
प्रदेश स्तरीय बैठक में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के संस्थापक दिनेश चतुर्वेदी रहे। इस अवसर पर सह-संस्थापक आरके डहरिया, प्रदेश प्रभारी कमलेश लहरे, प्रदेश अध्यक्ष छोटे दिनेश चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप दिवाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर, संभाग अध्यक्ष दीपक मनहर सहित प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने तथा रेडियम पट्टी अभियान को पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।





