सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वी के 50 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का हुआ वितरण

कसडोल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भालूकोना में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा 9 वी के 50 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की गई l सायकल मिलने पर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे l छात्राओं ने शासन एवं विद्यालय के प्रति आभार जताया है l कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जागृत दास पटेल एवं उपाध्यक्ष चन्द्रदेव पटेल ने की l


विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार साहू ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है l ताकि दूरी उनकी शिक्षा में बाधा न बने l कार्यक्रम में गाँव के सरपंच भीखम पटेल ,रामकुमार बंजारे शिक्षक चंद्रकांत वर्मा , दिलीप सिंह,गीतांजली पूरेना ,ओम प्रकाश पटेल, गौचरण वर्मा , महेंद्र वर्मा, दयानिधि ध्रुव, मनोज प्रजापति टी.पटेल , नमिता साहू, आर. भट्ट,जागृति ध्रुव, उपस्थित रहे l कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे पालक एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए l अंत मे विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों शाला प्रबंध समिति के सदस्यों ,पालकों एवं ग्रामीण जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े