संयुक्त विद्यालय में हुआ बाल संसद का चुनाव, प्रधानमंत्री बनी कोमल, पार्षद ने दी शुभकामनाएं
कसडोल। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हड़हापारा में बाल संसद के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बाल संसद के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के द्वारा बाल संसद के प्रमुख पद -प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, खेल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और पर्यावरण मंत्री के लिए नामांकन एवंम तदान हुआ ।जिसमें प्रधानमंत्री के लिए कुमारी वर्षा यादव कक्षा आठवीं, कोमल साहू कक्षा सातवीं शिक्षा मंत्री के लिए दीपांशु साहू (8वी ) एवं रोहन निषाद(7वी) शिक्षा मंत्री के लिए राधे केवट (7वी) रितु गोद (7वी) खेल मंत्री के लिए कुमारी नम्रता कैवर्त्य आठवीं, माधुरी साहू आठवीं ,जानवी साहू छठवीं, सोनम साहू छठवीं, पर्यावरण मंत्री के लिए मीरा कैवर्त्य ने नामांकन किया।
जिसमें से पर्यावरण मंत्री के लिए मीरा कैवर्त्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही बाकी चार पदों के लिए बच्चों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें प्रधानमंत्री के लिए कोमल साहू, शिक्षा मंत्री के लिए दीपांशु साहू, स्वास्थ्य मंत्री के लिए राधे केंवट,खेल मंत्री के लिए नम्रता कैवर्त्य ने विजय श्री प्राप्त किया। विजयी उम्मीदवारों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्य का बोध कराया गया तथा संस्था के प्रधान पाठिका श्रीमती हेमिन श्रीवास, बाल संसद प्रभारी संजय कुमार यादव विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं वार्ड के लोकप्रिय पार्षद भानू प्रताप साहू एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण साहू ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।






