पलारी कॉलेज रोड़ में गौरव इंटरप्राइजेज RCM दुकान का हुआ शुभारंभ
(मदन खांडेकर)
पलारी — आर सी एम बिज़नेस मार्केटिंग के पलारी इकाई का पहला दुकान गौरव इंटरप्राइजेज के नाम से प्रोपाइटर बी एल दिवाकर परिवार द्वारा कॉलेज रोड़ पलारी में मुख्य अतिथि माननीय मोहन बंजारे प्रदेश महासचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं विशिष्ट अतिथि बी एस ध्रुव, मनोज आडिल , संतोषी मानिकपुरी, देवेन्द्र चतुर्वेदी, महेश ढीढी, नरोत्तम बघेल, उमाशंकर बंजारे, खोजराम कोशले सहदेव जोशी, सुशील बंजारे, निक्कू टंडन, एवं RCM परिवार के सीनियर लीडर के उपस्थिति में नवीन प्रतिष्ठान का शुभारम्भ किया गया।

मुख्य अतिथि मोहन बंजारे प्रदेश महासचिव प्रगतिशील एवं अतिथियों ने फीता काट कर गौरव इंटरप्राइजेज RCM दुकान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारी संख्या में RCM परिवार के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि समाज प्रमुख गण उपस्थित थे। सभी ने बी एल दिवाकर परिवार को नए प्रतिष्ठान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।








