ग्राम टेढ़ीभदरा (भटगांव) की होनहार बेटी साक्षी निराला ने रचा इतिहास, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पाएंगी MBBS की शिक्षा

मदन खाण्डेकर

भटगांव/सारंगढ़-बिलाईगढ़,:जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेढ़ीभदरा (भटगांव) के निवासी श्री प्रदीप निराला एवं श्रीमती गीता निराला की सुपुत्री और श्री फिरूराम निराला एवं श्रीमती रूप कुंवर निराला की पोती कुमारी साक्षी निराला ने चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित नीट (NEET) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। साक्षी का चयन प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।


साक्षी निराला ने इस कठिन परीक्षा में 464 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट रैंक 1880 और एससी (SC) कैटेगरी रैंक 99 हासिल की है। साक्षी ने अपनी इस सफलता की तैयारी आईआईटी मेडिकल वर्ल्ड (IIT Medical World), भिलाई कोचिंग संस्थान से की थी। इस गौरवमयी उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और भटगांव क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

अपनी इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए साक्षी ने बताया कि उनका बचपन से ही डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना था। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी व माता-पिता के आशीर्वाद, आईआईटी मेडिकल वर्ल्ड भिलाई के गुरुजनों के सही मार्गदर्शन और अपनी नियमित कड़ी मेहनत को दिया है।


इन्हें भी पढ़े