शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
KASDOL। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मजयंती (Birth Anniversary) के अवसर पर विकासखंड कसडोल के समस्त शैक्षिक संगठन ने सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमसरा में उत्साह पूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, अध्यक्षता देवानंद नायक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती जान कुंवर मिरी, सभापति जनपद पंचायत कसडोल , श्रीमती सीता सुरेन्द्र निषाद, जनपद सदस्य, दुलार सिंह पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत कोसमसरा, विरेन्द्र कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत सेमरिया, श्रीमती सत्यभामा साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किए। आरती श्रीवास और भूमिका पठारे ने सस्वर राजगीत, और श्वेता पठारे हायर सेकंडरी कोसमसरा! ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए।

संगठन पदाधिकारी ईश्वर प्रसाद साहू, लोचन प्रसाद साहू, संतराम साहू, ईश्वरी चौहान, राजेन्द्र प्रसाद पैकरा, विनोद कुमार चेलक, व्याख्याता श्रीमती मिनू देवी वर्मा, प्राचार्य हेमलाल कैवर्त्य , जिला पदाधिकारी हरिशंकर जायसवाल, अजय वर्मा , मुरीत श्रीवास , देवराम साहू , लीलावती साहू , निर्मला देवांगन, भुवनेश्वर चंद्रा ,ने बैच लगाकर,पुष्प हार, गुलस्दस्ता से अतिथियों का स्वागत किए।
अतिथियों के सम्मान में हर्षिता कर्ष और पल्लवी ने नृत्य मय मनोहारी स्वागत गीत की सराहनीय प्रस्तुति दिए। सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिकक्षकों के सम्मान में राज्यपाल से पुरस्कृत श्री जगन्नाथ प्रसाद देवांगन प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खैरा ने सुमधुर स्वर में गुरू वंदना गाये।
इसी बीच श्रीराम मिलेंगे शवरी धाम तेंदुआ धाम के संस्थापक डॉ अशोक हरिवंश चतुर्वेदी जी का आगमन ने सम्मान समारोह को भक्ति मय वातावरण में परिवर्तित कर दिया। इनकी उपस्थिति इस कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही।
विकास खंड कसडोल से सेवानिवृत्त हुए पुकराम पुरेना व्याख्याता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगी, रणजीत कौशिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिधौरी, एम एल कश्यप हटौद ,सुरेश कुमार शर्मा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला मल्दा, मनाराम घृतलहरे बोरसी, रामलाल साहू, खपरीडीह, धनीराम साहू वीर नारायण पुर , प्रकाश चंद्र नेताम छतवन, लोचन प्रसाद बारनवापारा, अनिरुद्ध भोई बरपानी , शिव कुमार साहू दलदली, रामनारायण टंडन दर्रा, उच्च वर्ग शिक्षक में महेश चंद्र यादव, वीर नारायण पुर, कुंदन कैवर्त्य पाड़ादाह, तुलाराम डडसेना , सियाराम चेलक, प्राथमिक प्रधान पाठक में जगमोहन सिंह पैकरा कोठारी, नरसिंह ठाकुर डूमरपाली, हरलाल प्रसाद साहू छांछी, सहायक शिक्षक लच्छी राम साहू डेराडीह और गेंदालाल पटेल पिसीद , दुर्योधन सिन्हा मुरूमडीह प्रधान पाठक का अतिथियों ने बैच लगाकर, शाल, श्रीफल, डायरी, कलम भेंटकर पुष्प हार से सम्मानित किए।
दसवीं की बालिका तनिषा, रेणुका , हेमलता ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंचीय सम्बोधन में शैक्षिक संगठन की ओर से हरिशंकर जायसवाल जिला अध्यक्ष प्रदेश सेवी शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस के महत्व और वर्तमान शैक्षिक व्यवस्थाओं की विषमता पर विचार व्यक्त किए। वहीं आयोजन के लिए समस्त शैक्षिक संगठन के पदाधिकारियों की प्रतिवर्ष की प्रतिबद्धता की प्रशंसा किए। मुख्य अतिथि कुसुम पैकरा ने शिक्षा की मानव जीवन में आवश्यकता और गुरू की महिमा को व्यक्त कर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सामाजिक दायित्व की ओर प्रेरणात्मक उद्गार व्यक्त किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में देवानंद नायक ने अपने विभिन्न कार्यकाल में हुए कार्यों को संगठन से अपने पारिवारिक संबंध से जोड़कर विकास खंड के शैक्षिक विकास पर विचार दिए। शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में योगदान और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित राष्ट्र में शिक्षकों की भूमिका का आह्वान किए। श्रीराम मिलेंगे तेंदुआ धाम के संस्थापक डॉ अशोक हरिवंश चतुर्वेदी जी ने श्रीराम चरित मानस के प्रथम श्लोक के माध्यम से चित्र , चरित्र , व्यवहार को लेकर,रस , छंद अलंकार, में मां सरस्वती की प्रथम वंदना को रेखांकित करते हुए श्री हनुमान चालीसा से गुरू के पहले श्री की महत्ता को वर्णन किए। इनने अपने पारिवारिक जीवन का परिचय देकर तेंदुआ धाम की स्थापना की आवश्यकता पर प्रकाश डाले। भगवान श्रीराम के अवतार में गुरू कृपा का सुंदर महिमा रखकर समाज में गुरू की आवश्यकता को स्पष्ट किए। चतुर्वेदी जी ने आठवीं, दसवीं, और बारहवीं में प्रत्येक स्कूल के प्रथम , द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने , तेंदुआ धाम में प्रतिमाह प्रथम रविवार को श्रीराम कथा पर आधारित सत्संग आयोजन, अगले वर्ष राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान और विभिन्न स्मृतियों में पांच पुरस्कार की घोषणा किए हैं।
दुलार सिंह पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत कोसमसरा की शैक्षिक समस्या के समाधान में हायर सेकंडरी भवन की मांग को डा अशोक हरिवंश ने पूरा कराने का पूर्ण आश्वासन दिए । विशिष्ट अतिथि श्रीमती सत्यभामा साहू , श्रीमती सीता सुरेन्द्र निषाद , सेवा निवृत्त शिक्षक पुकराम पुरेना , रणजीत कौशिक, रामलाल साहू ने भी शैक्षिक जीवन की उपलब्धि पर विचार व्यक्त किए। हर्षिता, पल्लवी,ने छत्तीसगढ़ महतारी और बारहवीं की छात्रा साधना एवं अमता ने पंथी नृत्य ने ताली की गड़गड़ाहट एवं पुरस्कार बटोर लिया।
माननीय अतिथियों, के साथ प्रधान पाठक धनंजय तिवारी सरजी , छेदीलाल साहू सेवानिवृत्त शिक्षक ने भी आयोजन के लिए प्रोत्साहन राशि भेंट किए।
संगठन पदाधिकारीयों ने अतिथियों को शाल , श्रीफल भेंट कर सम्मान किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक चितेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया और संस्था के प्राचार्य हेमलाल कैवर्त्य ने अतिथियों, शिक्षकों, समिति के सदस्यों, उपस्थित बच्चों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। शिक्षक सम्मान समारोह में विकास खंड के दूर दराज से भी सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। इसमें शिवनारायण साहू, भोजन सिंह, मुरारी देवांगन, उत्तम लाल , नोहर श्रीवास, योगेन्द्र श्रीवास, भुनेश्वर चंद्र, सुशील साहू, रोहित पटेल, प्रदीप कैवर्त्य , सुनील चेलक , लखेश्वर साहू , हेमचंद्र, कमलेश यादव,तुलसी चरण, धनीराम रात्रे, भुनेश्वर राव , संपत लाल साहू, , शिवकुमार साहू, माधुरी चेलक , कृष्ण वर्मा आदि बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।





