7 दिन में सड़क सुधार का लिखित आश्वासन, एक दिवसीय हड़ताल के बाद आंदोलन स्थगित
{Pankaj Kurre}
अकलतरा | क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों की जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार और राहत कार्य की मांग को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन आंदोलन एक दिवसीय हड़ताल के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अकलतरा की ओर से 7 दिवस के भीतर आवश्यक सड़क सुधार कार्य पूर्ण कराने का लिखित आश्वासन दिया गया।
प्रशासन द्वारा निर्धारित 7 दिन की समयसीमा को आंदोलनकारियों के साथ हुई बातचीत में प्रमुख आधार बनाया गया। लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।

क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। अब प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने 7 दिनों के भीतर सड़क सुधार कार्य पूरा होने का इंतजार करने का निर्णय लिया है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा दी गई 7 दिवस की निर्धारित समयसीमा में यदि सड़क मरम्मत एवं आवश्यक राहत कार्य पूरे नहीं किए गए, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।





