खरतोरा में यातायात पुलिस की सघन जांच, हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर कार्रवाई
(नीलकमल आजाद)
पलारी। खरतोरा मेन रोड में आज यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी एस आई परीयाश जांन ने अपने यातायात पुलिस टिम के साथ वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट सुरक्षा के लिए है, चालान से बचने के लिए नहीं। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने के कारण होती हैं।
पुलिस ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और कहा है कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।





