पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया कल रहेंगे कसडोल प्रवास पर


कसडोल। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माननीय राजकमल सिंघानिया बुधवार को कसडोल प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंघानिया जी दोपहर 1.00 बजे गोरधा (कसडोल) पहुंचेंगे।

श्री सिंघानिया जी ग्राम गोरधा निवासी प्रफुल्ल कुमार मिश्रा की पत्नी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल के पूर्व अध्यक्ष अविनाश मिश्रा की माता स्वर्गीय श्रीमती सीतादेवी मिश्रा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात श्री सिंघानिया जी दिवंगत श्रीमती मिश्रा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों से भी भेंट-मुलाकात करेंगे। उपरोक्त जानकारी श्री सिंघानिया जी के निज सहायक उत्तम सिंह द्वारा दिया गया।

इन्हें भी पढ़े