हसौद थाने के आरक्षक की संदिग्ध मौत, थाना भवन की ऊपरी मंजिल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

{Pankaj Kurre}

सक्ती । हसौद थाना से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरें का शव थाना भवन की ऊपरी मंजिल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आरक्षक को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हसौद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल आरक्षक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही आरक्षक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़े