सतनाम धर्मशाला मड़वा में भब्य निःशुल्क भोजन भण्डारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

प्रदेश के प्रमुख कलाकारों को एवं साहित्यिक कारों का सम्मान।

केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया भोजन भण्डारा का शुभारंभ। सभी दल के जनप्रतिनिधि का किया गया सम्मान।।

मदन खाण्डेकर

गिरौदपुरी। बलौदा बाजार –बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म स्थलीय एवं तपोभूमि गिरौदपुरी में आयोजित तीन दिवसीय गुरु दर्शन एवं विशाल संत समागम मेला 22 ,23 एवं 24 फरवरी को आयोजित है जिसमें प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा गिरौदपुरी धाम मड़वा सरहद में सतनाम धर्मशाला मडवा में तीन दिवसीय निशुल्क भोजन भंडारा सतनाम साहित्य संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कवि सम्मेलन काआयोजन किया गया है ।भव्य भोजन भंडारा का शुभारंभ सद्भावना संदेश पदयात्रा लेकर मड़वा धाम पहुंचे धर्मगुरु खुशवंत साहेब जी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने पूजा अर्चना करके एवं संत समाज को आशीर्वाद प्रदान कर निशुल्क भोजन भंडारा का शुभारंभ किया। मडवा धर्मशाला में शुभारंभ तिथि पर खीर पूड़ी गुलाब जामुन भोजन भंडारा में प्रथम दिन लगभग 3000 से अधिक लोगों ने गुरु प्रसादी ग्रहण किया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश पदाधिकारी के निर्देश पर जिला बलौदा बाजार के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा निशुल्क भोजन भंडारा का संचालन किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले,प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ,कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे ,साहित्यिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एस आर बांधे, रायपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृगी , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अशोक बंजारे, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष दीपक घृतलहरे , महासचिव सुशील बंजारे युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश लहरे ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी की गरिमामय उपस्थिति में सतनाम धर्मशाला में समाज प्रमुख एवं विभिन्न दलों से जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों के आगमन पर उनके ऐतिहासिक स्वागत सम्मान किया जा रहा है प्रथम दिवस गुरु खुशवंत साहेब जी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,धर्मगुरु बाल दास जी अध्यक्ष मेला कमेटी एवं गुरु वंशजों का आगमन हुआ जिसका प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सोनवानी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अंजलि बरमाल एवं प्रदेश पदाधिकारी द्वारा आरती पूजा कर स्वागत सम्मान किया गया।इस अवसर पर डॉ सनम जांगड़े, बलौदा बाजार नगर अध्यक्ष अशोक जैन, फिल्म निर्माता मोहन सुंदरानी, सतनाम सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दूसरे दिन भिलाई की विधायक देवेंद्र यादव जी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उड़ीसा के प्रभारी पूर्व विधायक सम्माननीय दाऊराम रत्नाकर जी बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय जी भिलाई के अध्यक्ष बी एल कुर्रे जी बिलासपुर के अध्यक्ष तहरिया जी कलाकार में गोरेलाल बर्मन जी ,हृदय अनंत जी, रतन सबीहा जी शिवा जांगड़े जी ,दिलीप नवरत्न जी सहित पंडित श्री राम जोशी जी का प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने पर प्रशस्ति पत्र एवं गमछा साल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज हमेशा अपने कामों से प्रदेश में अपनी एक नई पहचान बनाए हैं। रचनात्मक सृजनात्मक कार्यों के साथ सेवा कार्यों में अग्रणी है।