संडी बंगला में मथुरा के प्रेम मंदिर थीम पर बन रहा है माता रानी का भव्य पंडाल, तैयारी जोरों पर

नीलकमल आज़ाद

पलारी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर संडी बंगला में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यहां माता रानी का पंडाल मथुरा के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की थीम पर बनाया जा रहा है।


भव्य और आकर्षक पंडाल के निर्माण के लिए सार्वजनिक श्री दुर्गात्सव समिति के सदस्य नेतराम साहू छोटू (देवेंद साहू ) यूगल किशोर वर्मा रामा साहू हिमांशु वर्मा बिरेंद महेश्वरी मनोज साहू सहित सभी सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं। प्रेम मंदिर की तर्ज पर बन रहे इस पंडाल में विशेष लाइटिंग और कलाकृति का उपयोग किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि से पहले पंडाल का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


इन्हें भी पढ़े