डायल 112 की त्वरित कार्रवाई: सड़क हादसे में घायल युवक की बचाई जान, अज्ञात ट्रेलर ने मारी थी टक्कर
बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छांछी में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने पैदल जा रहे एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद डायल 112 (Kasdol) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाने में अहम मदद मिली।
घटना का विवरण
दिनांक एवं समय: 06 अक्टूबर 2026, रात्रि 08:41 बजे। घटना स्थल: ग्राम छांछी हाई स्कूल के सामने (थाना कसडोल क्षेत्र)।
घायल का नाम: सूरज जांगड़े पिता स्व. धनीराम जांगड़े, उम्र 33 साल निवासी- बड़े जरौद, थाना भाटापारा ग्रामीण। इस तरह दिखाई मानवता और बहादुरी
आज रात्रि कसडोल डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम छांछी हाई स्कूल के सामने एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। सूचना मिलते ही बिना एक पल गंवाए डायल 112 कसडोल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर घायल सूरज जांगड़े सड़क पर दर्द से तड़प रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे छांछी से सेल की ओर पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका बायां घुटना टूट गया है तथा पीठ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डायल 112 के आरक्षक आशुतोष बंजारे और चालक केशव प्रसाद साहू ने बिना समय गंवाए उन्हें पूरी सावधानी के साथ वाहन में लिटाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कसडोल में भर्ती कराया। डॉक्टरों को मामले की पूरी जानकारी देकर तुरंत इलाज शुरू करवाया गया।
परिजनों को दी गई सूचना
घटना के संबंध में थाना कसडोल को अवगत कराया गया। इसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से घायल के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और मानवीय राहत कार्य में डायल 112 कसडोल में तैनात निम्नलिखित कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही





