प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का वार्षिक आमसभा संपन्न
मदन खाण्डेकर
गिधौरी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पंजीयन क्रमांक 3933 / 2012 के वार्षिक आम सभा का आयोजन सतनाम धर्मशाला मडवा में 3 मई 2025 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से रखा गया था। प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले जी के अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक आमसभा में सर्वप्रथम बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर जोत प्रज्जवलित कर आरती पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी का बारी-बारी से स्वागत सम्मान किया गया।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सप्तमी समाज के सम्माननीय जिला अध्यक्षों का ब्लॉक एवं जिले के पदाधिकारी द्वारा स्वागत कराया गया। बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता आजीवन सदस्य, सामान्य सदस्य ,संरक्षक सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी जिला के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी तथा ब्लॉक के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी की गरिमा मय उपस्थिति में संस्था के कोषाध्यक्ष सम्माननीय श्याम जी टांडे ने आठवीं बार प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का बजट प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष टांडे जी ने वर्ष 2024 25 का ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात 2025- 26 के बिंदुवार आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत किए। आगामी वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया जिसमें विभिन्न मद में लगभग एक करोड़ से ऊपर का बजट प्रस्तुत किया गया ।उक्त राशि समाज के सदस्यों द्वारा एवं समाज के स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीण ,ब्लॉक जिला पदाधिकारी तथा प्रदेश पदाधिकारी के माध्यम एकत्र किए जाएंगे।उक्त राशि का प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन सामाजिक एकीकरण प्रतिभावान सम्मान समारोह सतनाम धर्मशाला मड़वा रायपुर के प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के वेतन ऑफिस खर्च सतनाम संदेश पत्रिका के प्रकाशन पर खर्च एवं विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर होने वाले खर्च का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया ।उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर सर्वसम्मति से अनुमोदन चाहने पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रगतिशील के सदस्यों ने सर्वसम्मति से उपरोक्त ऑडिट रिपोर्ट आय व्यय की जानकारी एवं आगामी बजट को सर्वसम्मति से सहमति प्रदान करते हुए पारित किया। प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन करते हुए साल भर में विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए पिछले कार्यकाल की सदस्यता एवं वर्तमान कार्यकाल में नवीन सदस्यों की संख्या के साथ-साथ ही शपथ ग्रहण समारोह एवं विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के निर्वाचन ब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण समारोह तथा जुलाई से मार्च तक प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के प्रदेश स्तरीय बैठक का संक्षिप्त विवरण बिंदुवार प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के रचनात्मक कार्यों सहित विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत जानकारी देते हुए समाज एकीकरण के दिशा में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा किए जा रहे पहल के साथ राजधानी रायपुर में सामाजिक एकीकरण एवं समन्वय बैठक में पारित 15 बिंदुओं के सामाजिक रीति रिवाज एवं नियमों में आवश्यक संशोधन कर लिए गए निर्णय का वाचन करते हुए प्रगतिशील के सभी पदाधिकारी को निवेदन करते हुए उसे अपने-अपने ब्लॉक जिला तथा प्रदेश के विभिन्न गांव में अमल में लाने का आह्वान किया ।
जिसको सभी पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से ताली बजाकर तथा सहमति प्रदान करके लागू करने के लिए सहमति प्रदान किया। प्रदेश स्तरीय वार्षिक आमसभा में प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले पूर्व सांसद कमला पाटले प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरें रेशम घृतलहरे, डॉ दिनेश लाल जांगडे, श्रीमती सुशीला सोनवानी, महासचिव मोहन बंजारे सह सचिव दिनेश बंजारे कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे प्रवक्ता राजमहंत प्यारे लाल कोसरिया, साहित्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष एस आर बांधे, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजलि बरमल , प्रदेश कार्यकारिणी में श्री एस आर बंजारे, डमरू प्रसाद मनहर यादराम हिरवानी श्रीमती रजनी डाडे,श्रीमती द्रोपती जोशी, श्यामलाल सितारे ,नोहर ढीढी, भुवन लाल जांगड़े ,सत्येंद्र खूंटे, जिला अध्यक्ष गण गिरवर निराला सारंगढ़ बिलाईगढ़, दीपक घृतलहरे बलौदा बाजार, भूषण खटकर जांजगीर , रेशम कुर्रे शक्ति, विजय बंजारे महासमुंद, मनोज बंजारे रायपुर शहर, रमेश बंजारे, रायपुर ग्रामीण, राजा लाल बंजारे बेमेतरा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश लहरें, सुशील भारद्वाज, प्रदेश महासचिव अशोक बंजारे, युवा प्रकोष्ठ रायपुर शहर अध्यक्ष मोहन बंजारे, शक्ति ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े मालखरौदा ब्लॉक अध्यक्ष बंजारे जी बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सालिक राम घृतलहरे, लक्ष्मण जोलहे, लाल जी हिरवानी,पुकराम कुर्रे,कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष सी एस सांडे, भाटापारा अध्यक्ष टेकराम मिरी, सुशील बंजारे, सहदेव जोशी अशोक मंडले, निक्कू टंडन, सुनील कुर्रे, लेखराम गनहरे, मोहर चतुर्वेदी, लखेश्वरी देवा लहरे, इतवारी खूंटे, रामनारायण भारद्वाज खरसिया,राकेश नारायण बंजारे, भोजराम दीपक, तोरण लक्ष्मे, सुखनंदन बघेल, जितेंद्र आज़ाद, महेन्द्र साय, नरोत्तम बघेल, नरोत्तम घृतलहरे, नाम दास,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भीसम भरती , बलौदा बाजार अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कुंजलाल कोसले, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सानडे,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लता सोनवानी, महेश्वरी कुर्रे, सुशीला बघेल, पार्वती कोसले,लता आदिल, सेवक भतपहरी, संतोष कोसले, रामदास जांगड़े, लालजी हिरवानी, पी के घृतलहरें, गौरी देवी,रामसागर कोसले, तरूवर कोसरिया, कसडोल ब्लाक सचिव चिरंजीवी मनहर, पी के घृतलहरे, मीडिया प्रभारी मदन लाल खाण्डेकर, कृष्ण कुमार मिरी,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्यासागर, अनुप निराला, समारू बंजारे,सहित भारी संख्या में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।।


