भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सदन दिल्ली में मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं से किया सौंजन्य मुलाकात, हुई राजनीतिक चर्चा
(भानु प्रताप साहू)
कसडोल। जिले के भाजपा मडंल कसडोल, पलारी, लवन सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर है, इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित तमाम अन्य भाजपा नेताओं से सौंजन्य मुलाकात किया है। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने राजनीतिक चर्चा भी भाजपा के नेताओ से किया। इस दौरान भाजपा पलारी के मंडल अध्यक्ष नंद वर्मा, कसडोल मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू, लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जनपद सदस्य राजेश कुमार थवाईत, पार्षद प्रतिनिधि मनोज वर्मा व पंच राजकुमार देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद रहें।










