भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष वेदराम का किया भव्य स्वागत, गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए हुए रवाना

(रौनक साहू)

कसडोल। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का कसडोल नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। आयोग का उपाध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार, अपने सैकड़ो समर्थकों के काफिले के साथ गिरौदपुरी धाम में बाबा गुरु घासीदास के दर्शन एवं आशीर्वाद लेने रवाना हुए।


नियुक्ति पश्चात प्रथम बार कसडोल पहुंचने पर गुरु घासीदास चौक में भाजपा अनु.जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविकांत बंजारे के नेतृत्व में युवा मोर्चा व एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जयकारों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गुरु घासीदास चौक स्थित जैतखाम में पूजन प्रार्थना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना किये। मीडिया से बातचीत में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने कहा कि, मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। और मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से राज्य की जनता के लिए कार्य करूंगा।

 

जिसमे प्रमुखरूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा से विनोद बंजारे महामंत्री, भूपेंद्र चेलक महामंत्री, धनंजय अजगले उपाध्यक्ष, मायाराम नवरंगे मंत्री, अनिल श्रीवास भाजपा मंडल महामंत्री, राजेश साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जगदीश घृतलहरे जिला कार्यकारणी, अभिजीत श्रीवास जिला युवा खेल एवं कला प्रमुख, युवा मोर्चा से अजय श्रीवास महामंत्री, रवि शंकर कैवर्त महामंत्री, प्रकाश साहू उपाध्यक्ष, नीरज साहू उपाध्यक्ष व पार्षद, निर्मल कमलवंशी उपाध्यक्ष, प्रदीप पाठक उपाध्यक्ष, अजीत सिंह साहू कोषाध्यक्ष, रोशन मांझी महामंत्री अनु जन जाति मोर्चा, अजय साहू सभापति, जानू यादव, तरुण साहू, रवींद्र यादव, प्रदीप साहू, दिनेश यादव, प्रीतम पैंकरा, हेमंत साहू आकाश साहू, राजा साहू, फिरत राम साहू, हेमंत वैरागी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े