भंवतरा में 65 केवी ट्रांसफार्मर की लगातार समस्या से उपभोक्ता और व्यापारी परेशान

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ । विद्युत पामगढ़ के अंतर्गत विद्युत बुंदेला रोड़ भंवतरा के सामने स्थापित 65 केवी का ट्रांसफार्मर इन दिनों लगातार खराबी का शिकार हो रहा है। रोजाना डियो का कटना, केवल का जलना, बिजली का बार-बार ट्रिप होना, वोल्टेज का कम-ज्यादा होना तथा बार-बार फाल्ट आना आम बात हो गई है। इन समस्याओं के चलते क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत वितरण केंद्र कोसला में शिकायत करने पर भी व्यवस्था तुरंत बहाल नहीं की जाती। अक्सर कर्मचारी नहीं होने का बहाना बनाया जाता है। फोन लगाने पर भी कर्मचारी मौके पर तुरंत नहीं पहुंचते, जिससे उपभोक्ता घंटों परेशान रहते हैं। बिजली की अनियमितता से फोटोकॉपी सेंटर, फोटो स्टूडियो, इलेक्ट्रॉनिक दुकानें, पानी पंप, पंखा, टेलीविजन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। दुकानों में आने वाले ग्राहकों को भी बेवजह असुविधा झेलनी पड़ती है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण लोगों में गहरा आक्रोश है।

इन्हें भी पढ़े