सीजीएमएससी के रायपुर ड्रग वेयरहाउस में हुआ ध्वजारोहण, कर्मचारियों का किया गया सम्मान

(देवेश साहू)


रायपुर, 15 अगस्त 2026/ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के राजधानी रायपुर स्थित भानपुरी ड्रग वेयरहाउस में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इसके पश्चात ड्रग वेयरहाउस के सहायक प्रबंधक श्री कमलेश चक्रधारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


समारोह में ड्रग वेयरहाउस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कर्मचारियों के उत्साहवर्धन और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मूवर्स, पैकर्स, स्टोर अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सफाई कर्मी सहित वेयरहाउस में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन के कार्यों को बेहतर बनाने के लिए समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह ने कर्मचारियों में देशभक्ति, आपसी सहयोग और कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। आयोजन का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

इन्हें भी पढ़े