नौकरी का झांसा देकर शासकीय कर्मचारी ने बेरोजगारों से लाखों रुपए लुटे, कलेक्टर एवं एएसपी के पास हुई शिकायत

हेमंत बघेल

बलौदाबाजार। जिले के कटगी शासकीय हाई स्कूल में विज्ञान के शिक्षक के रूप में पदस्थ मड़वा निवासी शांतनु भरद्वाज पिता गीताराम भरद्वाज पर जिले के ही रहने वाले कुछ युवक युवतियों ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचकर जिलाधीश के. एल. चौहान एवं नव पदस्थ अति. पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर को आवेदन के माध्यम से अपने साथ नौकरी दिलाने के नाम पर शासकीय कर्मचारी शांतनु भरद्वाज द्वारा किए गए लाखों रुपए की लूट की जानकारी दी एवं आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई।

नौकरी का झांसा देकर शासकीय कर्मचारी ने बेरोजगारों से लाखों रुपए लुटे, कलेक्टर एवं एएसपी के पास हुई शिकायत
नौकरी का झांसा देकर शासकीय कर्मचारी ने बेरोजगारों से लाखों रुपए लुटे, कलेक्टर एवं एएसपी के पास हुई शिकायत

 

 

पीड़ित चंद्रकुमार पटेल पिता कचरूराम पटेल निवासी सरखोर लवन थाना ने इस संबंध में बताया की मेरे साथ ये ठगी जुलाई 2023 में हुई थी शांतनु भरद्वाज ने समाचार पत्र में जॉब वेकेंसी का विज्ञापन दिया था जिसमें संपर्क करने पर मुझे S. G. P. Job privat limited कार्यालय न. 538 पांचवी मंजिल capital plaza मार्केट लालपुर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन न. 492015 में बुलाकर अपनी ऊँची पकड़ मंत्रालय में सेटिंग का झूठा दिलासा देकर कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मंत्रालय में दिलाने की बात कही और 60 हजार रुपए मुझसे और मेरे दोस्त शिवकुमार कैवर्त्य पिता रजऊ गंगई निवासी से मांग की हम दोंनो ने जैसे तैसे व्यवस्था की और नकद एवं फोन पे के माध्यम से क्रमशः 55000 एवं 62500 एवं 12वीं की ओरिजनल अंकसूची शांतनु भरद्वाज को दे दी लेकिन इसके बाद वो हमें गुमराह करता रहा हम उसके गांव मड़वा एवं कटगी स्कूल जहां वो पदस्थ है,

 

मिलने की कोशिश किए इसका कोई फायदा नही हुआ स्कूल में भी शांतनु भरद्वाज अपनी पहुँच और पैसे के बल पर अपने स्थान पर किसी अन्य को दैनिक वेतन देकर बच्चों को पढ़ाने भेजता है और उसके दबदबे को देखकर कटगी स्कूल के प्राचार्य व अन्य कर्मचारी भी कुछ नही कहते हमने पुलिस में भी इसकी शिकायत की लेकिन वो लोग हमें लालपुर लवन गिधौरी थाने जाने को कहते रहे थक हार कर हमने विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी से संपर्क किया उनके नेतृत्व में हम सभी पीड़ित सोमवार को जिलाधीश महोदय, अति. पुलिस अधीक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर पुरे मामले एवं घटनाक्रम की जानकारी दी उच्च अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। हमें न्याय नही मिलने की स्थिति में हम भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन भी करेंगे और आरोपी शांतनु भरद्वाज को उसके किए की सजा दिलवा कर ही रहेंगे।

 

कार्यवाही की मांग करने वालों में विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक मिकी तिवारी ने कहा की यह बहुत ही गंभीर मामला है गरीब बेरोजगार युवाओं से नौकरी देने के नाम पर लाखों की लूट करने वाले शांतनु भरद्वाज को सख्त सजा मिलनी चाहिए एवं पीड़ितों को उनके पैसे सूत समेत वापस दिलाए जाएं।

 

 

शिकायत कर्ताओं में विहिप जिला मंत्री राजेश केशरवानी,बजरंगदल प्रखंड संयोजक विनय फेंकर के साथ पीड़ित शिवकुमार कैवर्त्य गंगई, चंद्रकुमार पटेल सरखोर,संतोष कुमार वर्मा लटुवा, दुर्गा कलेश साहू डमरू नयापारा, किरण ध्रुव कुकुरदी,सीता निषाद बम्हनमुडी , सत्यप्रकाश नायक लटुवा, संजीता माने ब.बा.,कुंदन माने ब.बा. सम्मिलित हुए। पीड़ितों के अनुसार केवल इन सम्मिलित लोगों से ही 10 लाख रुपयों की वसूली की गई है और पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में है शांतनु भरद्वाज ने करोड़ों की अवैध कमाई कर गांव में मकान शहरो में प्लाट एवं चार पहिया लक्जरी महंगी दो तीन गाड़िया भी रखी हैं इसकी भी जाँच की जानी चाहिए। अति.पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने इस मामले में तत्काल F. I. R. दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने की बात कही।






इन्हें भी पढ़े