एक्स्ट्राॉर्डनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में स्वास्थ्य और उल्लास का संगम: छात्रों के दांतों का परिक्षण और होली मिलन समारोह संपन्न
बलौदाबाजार। स्थानीय एक्स्ट्राॉर्डनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में चंदा देवी तिवारी हास्पिटल के दंत चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दंत परिक्षण किया गया साथ हीहोलीस्नेहमिलनसमारोहभीकियागया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.ओ. पी.अपूर्वा क्षत्रिय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गीतिका शंकर तिवारी एम डी स्त्रीरोग विशेषज्ञ संचालिका चंदा देवी तिवारी हास्पिटल ब.बा. ने शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता:
डेंटल चेकअप के दौरान डॉ. आकांशा ग्रेवाल और डा. आकृति यादव ने बच्चों के दांतों की बारीकी से जांच की।
परामर्श: डॉक्टरों ने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने और मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद कुल्ला करने जैसी महत्वपूर्ण आदतें सिखाईं।
प्रेरणा: एस.डी.ओ.पी अपूर्वा क्षत्रिय ने विद्यार्थियों को संभल कर होली का त्योहार मनाने और अपने साथ घर वालों को भी सुखी एवं सुरक्षित होली खेलने का आग्रह करने को कहा। डा. गीतिका शंकर तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी अनिवार्य है।
दांतों के परिक्षण के पश्चात स्कूल में होली का उत्सव मनाया गया। बच्चों ने अपने शिक्षकों और अतिथियों के साथ गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पूरा परिसर ‘होली है’ के शोर और बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा।
स्कूल का संदेश
विद्यालय के प्राचार्या डॉ एकता शुक्ला ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक्स्ट्राॉर्डनरी स्कूल हमेशा से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ती है और वे अपनी परंपराओं से भी जुड़ते हैं।शाला के संचालक अभिषेक तिवारी ने बच्चों को सिख देते हुवे कहा की स्वस्थ काया ही सर्वांगीण विकास का प्रतिक है वही शाला संचालक टूकेश्वर वर्मा ने बच्चों को होली की महत्ता बताते हुवे सुरक्षित होली खेलने की हिदायत दी l
कार्यक्रम को सार्थक बनाने में शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा l









