अमर गुफा में हुए जैतखाम तोड़ फोड़ मामले में न्यायिक जांच आयोग की सुनवाई प्रारंभ, आयोग ने अधिसूचना प्रकाशित कर मंगया था शपथ पत्र
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत बीते 15–16 मई की रात हुए ग्राम महाकोनी के अमर गुफा में जैतखाम तोड़ फोड़ के मामले में न्यायिक जांच आयोग की सुनवाई शुरू हो गई है। आयोग ने अधिसूचना प्रकाशित कर शपथ पत्र मंगवाया था जिसमे केवल एक शपथ पत्र प्राप्त हुए है।
जिसके आधार पर जांच की जायेगी। सुनवाई की अगली तारीख 1 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। आपको बता दे की ग्राम महाकोनी के अमर गुफा में हुए जैतखाम तोड़ फोड़ व मामले से संबधित बलौदाबाजार में 10 जून को हुए हिंसा के जांच के लिए राज्य ने न्यायिक जांच आयोग का गठन रिटायर्ड जस्टिस सीबी बाजपेई की अध्यक्षता में किया था।






