CHC कसडोल मे जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न मामलों पर हुई चर्चा

(रौनक साहू)

कसडोल। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक विधायक संदीप साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल के सुधार, रखरखाव और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। इसके बाद अस्पताल में वर्तमान में की जाने वाली सुधार गतिविधियों और आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगल्ले ने विभिन्न आवश्यकताओं से संबंधित एजेंडावार प्रस्ताव रखा। अस्पताल भवन की मरम्मत और रंगरोगन, लैब के लिए रीएजेंट सामग्री और आवश्यक दवाइयों की खरीदी, एनआरसी रूम का सुधार एवं प्ले एरिया, हॉस्पिटल वार्ड एवं के बाथरूम, खिड़की, दरवाजे का सुधार मररमत, वाटर कूलर ,फार्मासिस्ट, स्वीपर एवं चौकीदार की व्यवस्था

 

कर्मचारी के वेतन वृद्धि,

लैब एवं NRC के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदी,पार्किंग एवं लैब शेड निर्माण और समिति के तहत अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रस्ताव रखे। विधायक संदीप साहू ने बीएमओ को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर बेहतर इलाज,नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों से शिष्ट व्यवहार रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जनपद पंचायत कसडोल के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष,सभी विभाग के प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं हॉस्पिटल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें!!






इन्हें भी पढ़े