नैयनदास महिलांग सतनाम भवन में सतनामी समाज की बैठक कल

(मानस साहू)

बलौदाबाजार। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक बलौदाबाजार द्वारा महंत नैयनदास महिलांग स्मृति स्थल बलौदाबाजार में शनिवार को दोपहर 2 बजे बैठक रखा गया है। बैठक में संगठन विस्तार बलौदाबाजार ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन/मनोनयन पर चर्चा किया जाएगा। जिसमें समाज प्रमुखों, साटीदार, भण्डारी, सरपंच, पंच तथा जनप्रतिनिधियों अधिकारी, कर्मचारी सहित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी के आजीवन सदस्य, सामान्य सदस्य गण एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण सादर आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी जिला सचिव दीपक घृतलहरे ने दी।