गिधौरी क्षेत्र के पेट्रोल पम्प पर डीजल नही मिलने से वाहन चालक परेशान
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी गिधौरी क्षेत्र में इन दिऩो ज्यादातर डीजल की समस्या से लोगों को भुगतना पड रहा है एक ओर शासन प्रशासन जिले के पेट्रोल पंपो पर 24घंटे आपुर्ति के निर्देश दिये गये है परंतु क्षेत्र में डीजल नही मिलने से वाहन मालिक के साथ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।बीच सडक हो या रास्ते पर कहीं भी वाहन खडी हो जा रही है। और मारामारी तथा लम्बी जाम की स्थिति बनी हुई है।और गिधौरी पेट्रोल पम्प एवं कुम्हारी पेट्रोल पर बुधवार को भयंकर जाम लग गया था और घंटों चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी कुछ देर बाद गिधौरी पुलिस पेट्रोल पंप के पास जाम को बहाल किया ।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परेशान लोग, प्रशासन की अपील पर उठे सवाल जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होने की अपील किए जाने के बावजूद जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलने से किसान और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, कई स्थानों पर लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी पेट्रोल और डीजल नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे खासकर किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं, जो खेती-किसानी के कार्यों के लिए ईंधन पर निर्भर हैं। वहीं, रोजमर्रा के आवागमन करने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन स्वयं पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने का दावा कर रहा है, तो फिर पेट्रोल पंपों पर इसकी कमी क्यों हो रही है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या कुछ पंप संचालक जानबूझकर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रोक रहे हैं या फिर कहीं सप्लाई में ही समस्या है।
इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। आमजन पूछ रहे हैं कि जो पेट्रोल पंप ईंधन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, या फिर प्रशासन केवल अपील तक ही सीमित रहेगा।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की तत्काल जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वाले पंप संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को राहत दिलाई जाए।


