भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

(विवेक विश्वकर्मा)

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा से भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जिले में स्काउटिंग की प्रगति के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में स्काउट गाइड की संचालन, गतिविधियों सहित कार्यक्रमो की जानकारी ली और विस्तार के सम्बन्ध में भी चर्चा की।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव, जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल, लीडर ट्रैनर के आर कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, जिला आयुक्त गाइड वंदना तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






इन्हें भी पढ़े