मेले के अंतिम दिन गिरौदपुरी धाम में उमडा श्रद्धा और आस्था का सैलाब 

गुरू रूद्रकुमार ने मुख्य मंदिर में चढाया पालो, मेला समाप्ति की घोंषणाः

मदन खाण्डेकर

गिधौरी। देश में ख्याति प्राप्त गुरूदर्शन मेला गिरौदपुरी धाम में तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम सप्तमी दिवस को मुख्य मंदिर , शेर मंदिर सहित जोडा श्वेत खामों में गुरूगद्दी नशीन जगत गुरू रूद्रकुमार,दीदी गुरू प्रियंका,गुरूमाता कौशल जी राजमहंत दशेरामखांडे,राज महंत दिलीप घृतलहरे,राज महंत पी एल कोरिया,राज महंत सी आर टंडन ,राज महंत राज नारायण निराला,महंत भुलाउराम पंडीत,राज महंत पी के घृतलहरे,राजेश्वर भार्गव,गौरी टंडन सहित सभी महंत गण शामिल रहे।

मुख्य मंदिर में पालो चढ़ावा एवं गुरवंदना के साथ मेला मेला का समापन किया गया ।।गगन चुंबी गुरूघासीदास जी के जयघोष के साथ दर्शनार्थियों के लाखों भीड के साथ सतनाम मय वातावरण में विधि विधान से पूजन अर्चन अर्चन पंथी गीतों के साथ किया गया।प्रशासन की कडी सुरक्षा के बीच मेला का सफल आयोजन कलाकारो की पंथी गीतों,गुरू महिमा का बखान एवं सुबह शाम गुरूवंदन के साथ शांतिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया ।

सत् के खोज करने वाले एवं मनखे मनखे एक समान के महान उपदेश देने वाले बाबा गुरुघासीदास जी के सतनाम मय मेले में लाखों संत जन गुरू दरबार में मत्था टेंक कर पुण्य के भागी बने हैं। गुरू रूद्र कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर वचन देते हुये मेला आयोजन में दिन रात मेंहनत कर मेले को सफल बनाने के लिये समर्पित बलौदाबाजार के कलेक्टर,पुलिस अधिक्षक,जिला पंचायत सीई ओ ,मेला प्रभारी एस डी एम गिरौदपुरी कसडोल एवं प्रशासन के सभी विभागों के आला अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दिये।मेले के अंतिम दिवस पर गिरौदपुरी धाम में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब रहा। छत्तीसगढ़ के आलावा अन्य राज्यों से बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं शामिल हुए थे।