PAMGARH : हाईस्कूल के लिपिक की तालाब में मिली सडी-गड़ी लाश , 13 दिनों से था लापता
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल भिलौनी में पदस्थ लिपिक रामकुमार निर्मलकर की तालाब में सड़ी गड़ी लाश मिलने से सनसनी फैल गई, रामकुमार मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा का रहने वाला था जो करीब 13 दिनों से लापता था, गांव के ही तालाब के पास उसकी साइकिल और चप्पल मिली थी, जिस पर पुलिस के द्वारा तालाब में जाली डालकर तलाश भी की गई थी मगर कहीं पता नहीं चला था।
रविवार को तालाब में कुछ लोगों ने एक बॉडी को तैरते देखा, इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी से शव को बांधकर बाहर निकाला. जिसकी पहचान गांव के लोगों और परिजनों ने लापता रामकुमार रूप में की. पुलिस के मुताबिक रामकुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था. बहरहाल मामले में मुलमुला पुलिस मार्ग कायम कर जांच कर रही है।


