मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय, अवैध कारोबार पर लगाम नहीं
बारिश में अधिक मुनाफा कमाने स्टाक रख रहे माफिया
मदन खाण्डेकर
शिवरीनारायण। इन दिनों रेत का अवैध कारोबार महानदी में धड़ल्ले जारी है। रेत माफिया खुलेआम अपने ट्रैक्टर में भरकर रेत बेच रहे हैं। शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहें है। प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है। शिवरीनारायण नगर में थाना के सामने से ही रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलते रहते हैं, जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन नजर आ रहे हैं। जिससे शासन को राजस्व की हानि लगातार पहुंच रही हैं। रेत माफियाओ द्वारा महानदी का लगातार रेत सीना चीरकर रेत निकाल रहे है और मानसून के पहले रेत निकाल करके जगह जगह रेत को डंपिंग करके छुपाया जा रहा जिसे बरसात में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में रेत माफियाओं की टोली रोज सुबह 4 बजे से महानदी के बैराज के नीचे देखी जा सकती है जो कि महानदी से बिना खनिज विभाग और पुलिस विभाग के डर से खुलेआम दिन दहाड़े रेत निकाल कर अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा कुछ ही दिनों पहले टास्क फोर्स की शुरुवात की गई लेकिन वह फोर्स भी शुरू शुरू एक दो कार्रवाही करके सिर्फ औपचारिकता निभाई गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से रेत माफिया बेखौफ होकर नदी में ट्रैक्टरों के सहारे रेत निकाल रहे हैं। शिवरीनारायण थाने के आगे और पीछे से लगातार रेती से भरे वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं, फिर भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। लगातार हो रहे खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है।


