खंड कसडोल की सामाजिक सद्भाव बैठक सम्पन्न
कसडोल। नगर के स्वामी आत्मानन्द विद्यालय आडिटोरियम में सामाजिक सद्भाव समिति के तत्वाधान में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर विभाग के विभाग कार्यवाह बलराम यदु जी रहे.. उक्त बैठक में कसडोल खण्ड के सभी समाज के प्रमुखजन शामिल हुए समाजिक पदाधिकारी के इस बैठक में सभी समाज प्रमुखों ने अपने अपने समाज के अनुकरणीय कार्यो को सबके सम्मुख रखा।
गौरतलब है कि सभी समाज में अनेक ऐसे कार्य होते है जो एक दूसरे समाज के लिए अनुकरणीय हो सकते है किंतु उनके प्रकिया को साझा एक साथ बैठकर किया जा सकता है जिस ओर सभी समाज का ध्यान आकर्षण हो और समाज एक गति में बढ़े। आज समाज मे वैमन्यस्ता को भुलाकर एक साथ चलकर समाज को सुदृण बनाकर चलने की आवश्यकता है। बैठक में कैवर्त समाज, साहू समाज, वर्मा समाज, पटेल समाज, आदिवासी समाज, मानिकपुरी समाज, ब्राह्मण समाज, सतनामी समाज, यादव समाज, निषाद समाज, कलार समाज, मराठा समाज, गोस्वामी समाज, वैष्णव समाज जैसे विभिन्न समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक मे मुख्य वक्ता श्री यदु ने बताया है कि आज भारत मे समाजो को तोड़ने सैकड़ो संगठन इस भाव से कार्य कर रहे है कि समाज टूटे और समाज मे देश के प्रति वैमनस्यता आये ताकि उनका स्वार्थ सिद्ध हो सके इसके लिए समाज को आमने सामने लड़ाने अनेक कंटेंट समाज में प्रसारित करते है जिससे समाजो में टकराव की स्तिथि उत्पन्न हो जाती है जिसे दूर करके समाजो के बीच समाजिक सद्भाव बना रहे और ऐसे तोड़ने वाली शक्ति को जवाब दे सके इसलिए ऐसे बैठकों का होना अति आवश्यक है। हम सब मिलकर देश को सुंदर और चिंतनशील होकर बढ़ने की आवश्यकता है।
नागरिकों के बीच नागरिक कर्तव्य का बोध भी होना अत्यंत आवश्यक है स्व का बोध होना भी आवश्यक है जिससे हमारा देश एक रहे सुदृण रहे। आज समाज मे हमारी एकजुटता की कमी के कारण बाहरी लोगों के प्रवेश की अनुमति मिल जाती है नतीजन समाज के लोग विपरीत जाकर धर्मांतरित होकर चले जाते है जो कि आज बड़ी समस्या है एक धर्मांतरित परिवार जब समाज से विलग होकर आगे बढ़ता है तो वह हमारे उन सभी अधिकार को नही छोड़ता जो संविधान ने उसे उस समाज का होने के नाते मिला है और हमारे अधिकार को प्रयोग में लेकर हमारा हित प्रभावित करते है समाज में पर्यावरण की चिंता करते हुए बताया कि यदि समाज ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बीड़ा उठा लिया तो यकीन मानिए देश राज्य हराभरा होने से कोई नही रोक सकता बैठक में अनेक विषयो पर विस्तृत चर्चा सम्पन्न हुई। बैठक में सभी समाज प्रमुखों के साथ साथ खण्ड के सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे कार्यक्रम का मंच संचालन राजेन्द्र निराला एवं आभार प्रदर्शन हरदयाल साहू द्वारा किया गया।


