पलारी क्षेत्र के गैतरा गांव में सरपंच-सचिव पर गबन का आरोप, शिकायत पर पहुंचे अधिकारी, देर रात तक चली जांच

(नीलकमल आजाद)

पलारी बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गैतरा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर आज जांच अधिकारी गांव पहुंचे।


ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लाखों रुपये के कथित गबन और पंचायत कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद आज अधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों के कहने पर अधिकारियों ने गांव में मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का मुआयना भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की मूलभूत राशि का सरपंच और सचिव द्वारा गबन किया गया है। इसी मामले को लेकर देर रात तक अधिकारियों और ग्रामीणों के सामने राशियों और दस्तावेजों की जांच चलती रही।


ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाया जाए उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल विभाग द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि सरपंच-सचिव पर लगे आरोपों में कितनी सच्चाई है।

इन्हें भी पढ़े