शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री में विज्ञान मेला का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री में आज विज्ञान मेला का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा, नवाचार क्षमता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञान मेला में बच्चों ने सूक्ष्मदर्शी की सहायता से स्लाइड का अवलोकन किया तथा अम्ल एवं क्षार से जुड़े प्रयोग प्रस्तुत किए। इसके साथ ही सुचालक एवं कुचालक पदार्थों की पहचान, पदार्थों का वर्गीकरण, पृथक्करण की विभिन्न विधियों का प्रदर्शन, चुम्बकीय एवं अचुम्बकीय पदार्थों की पहचान, तापमापी का प्रयोग तथा विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रयोगों की जानकारी आगंतुकों को सरल और रोचक ढंग से समझाई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपदी वर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष कनकराम जोशी, प्रदीप प्रभाकर (CRC), बिरेन्द्र कश्यप (CAC), कन्हैया लाल निर्मलकर (प्रधानपाठक, मिडिल स्कूल भवतरा), संतोष कुमार टंडन (शिक्षक, मिडिल स्कूल भवतरा), गांगेय पांडेय (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला भवतरा), अजय कुमार मधुकर (प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला कुटराबोड़) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मिडिल स्कूल भवतरा के छात्र-छात्राएं, हाई स्कूल कोसला के नवमी एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थी, गांव के गणमान्य नागरिक एवं पालकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रधान पाठक अश्वनी कुमार रात्रे, शिक्षक गुलाब शास्त्री, श्रीमती सरिता कुर्रे, रामकुमार देवांगन (प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला इंदिरा आवास पेंड्री), द्वासराम पहाड़ी, संतोष कुमार कुर्रे एवं सताक्षी जायसवाल ने विद्यार्थियों को विज्ञान मेला की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विज्ञान मेला के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ, जिससे उनके शैक्षणिक जीवन को नई दिशा मिली।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









