ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान हॉकी, कराटे, फेसिंग, बास्केटबाल, नेटबॉल, वालीबाल, हैंडबाल, फुटबाल एवं क्रिकेट जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है।
समारोह में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें हॉकी से राकेश गढ़वाल, सोम देव खरे एवं संजना साहू, कराटे से वरुण पांडेय एवं स्वान्ति गढ़ेवाल, फेसिंग से रुखमणी रानू, नेटबॉल से कु. मंदाकनी श्रीवास एवं शैलेंद्र कहरा, बास्केटबाल से प्रत्युष नेमी एवं ओम साहू, वालीबाल से भीम प्रसाद श्रीवास एवं विश्वास राठौर, हैंडबाल से अशोक साहू एवं गौरव कटकवार, क्रिकेट से राजेश्वर सिंह ठाकुर एवं आशुतोष साहू तथा फुटबाल से सुमित यादव शामिल रहे।
इसी तरह विभिन्न खेल विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हॉकी से रिया सूर्यवंशी, शौर्य गढ़वाल एवं समर करियारे, कराटे से अरूष तिवारी, अथर्व मिश्रा एवं तृष्णा खूंटे, फेसिंग से लीजा महंत, विशु वर्मा एवं आकांक्षा सिंह, बास्केटबाल से अद्धिका बोस, पलक कश्यप एवं मयंक, नेटबॉल से युक्ति पाण्डेय, तमन्ना एवं ऋषि चौहान, वालीबाल से रुद्रांश राठौर, साहिल राठौर एवं विकास राठौर, हैंडबाल से नमन सिंह, अमन केंवट एवं चोलप्पा कुम्हार, फुटबाल से कुणाल, निलेश एवं आदर्श तथा क्रिकेट से अंश गुप्ता, शिवांक एवं अंशुल राजपूत को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, एसडीएम एवं प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण सुब्रत प्रधान, मनोज पांडे, गोपेश्वर कहरा, गुलाब चंदेल, जितेंद्र तिवारी, राजेश पांडेय, राजेश राठौर, एस.एस. बघेल, भीम श्रीवास एवं अशोक राठौर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, विभागीय कर्मचारी एवं खिलाड़ियों के पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया।


