भाजपा मंडल संडी में समरसता संकल्प अभियान दीपोत्सव मनाकर दिया सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश

(नीलकमल)


पलारी। भारतीय जनता पार्टी मंडल संडी के द्वारा राष्ट्रव्यापी समरस संकल्प अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के पवित्र पावन अवसर पर मडंल संडी में शिव मंदिर के पास उनके तैल चित्र पर विधिवत माल्यार्पण पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि श्री तेजराम वर्माजी पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथलेशमुकेश साहूजी के अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता,समरसता और बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

संत रविदासजी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *मुख्य अतिथि श्री तेजराम वर्माजी* ने महान संत शिरोमणि रविदासजी के जीवन,उनकी शिक्षाओं और दर्शन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदासजी ने मध्यकाल में समाज में फैले भेदभाव, छुआछूत और कुप्रथाओं के खिलाफ अपनी मखमली वाणी और आचरण से एक मूक क्रांति की शुरुआत की थी। श्री वर्मा ने संत रविदास जी के प्रसिद्ध दोहे “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए बताया कि मन की पवित्रता और कर्म की शुद्धता ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने रेखांकित किया कि संत रविदासजी का जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है।

श्री तेजराम वर्माजी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि सामाजिक सुधार और अंत्योदय (अंतिम व्यक्ति का उदय) के सिद्धांत पर चलने वाला संगठन है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ जैसे कार्यक्रम समाज में समरसता की जड़ों को और मजबूत करते हैं। भाजपा सरकार की योजनाएं—जैसे मुफ्त राशन, पक्के मकान, और आयुष्मान भारत—बिना किसी भेदभाव के समाज के हर गरीब तक पहुँच रही हैं,जो सीधे तौर पर संत रविदासजी के कथनानुसार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सपने को साकार करती हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं और संतों के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

*मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथलेशमुकेश साहूजी* ने संबोधित करते हुए कहा कि रविदासजी कर्म को ही पूजा मानते थे। उन्होंने अपनी आजीविका चलाते हुए प्रभु भक्ति की और समाज को अनुपम सूत्र दिया। उनका जीवन सादगी,पवित्रता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक था। उन्होंने एक ऐसे आदर्श राज्य की कल्पना की थी,जहाँ कोई दुखी न हो,कोई भूखा न सोए और सबको समानता का अधिकार मिले।

आज हमारी भारतीय जनता पार्टी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प, वास्तव में संत रविदास जी के इसी समरसता के विचार को धरातल पर उतार रहा है। हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।आइए,आज इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि संत रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलेंगे। समाज से हर प्रकार के भेदभाव को मिटाकर आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बढ़ाएंगे। एक सशक्त,समृद्ध और समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री रामखिलावन वर्माजी,कार्यक्रम के संयोजक अनूसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री खिलेश्वर घृतलहरेजी,सहसंयोजक, अनूसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज आडिलजी किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री हुलास वर्माजी,मंडल कोषाध्यक्ष श्री यशवंत तिवारीजी,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वर्मा,मंडल मंत्री श्रीमती केवरा साहूजी,प्राधिकृत अधिकारी डुलेशवर वर्माजी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाला वर्माजी,युवा मोर्चा महामंत्री विरेन्द्र साहूजी,प्राधिकृत अधिकारी देवप्रकाश चन्द्रवंशी मुकेश साहू प्राधिकृत अधिकारी,श्री संतराम साहूजी प्राधिकृत अधिकारी,युवा मोर्चा महामंत्री युगल विक्की वर्माजी,बुथ अध्यक्ष राजकुमार बंजारेजी, तीजन चन्द्राकरजी,बुथ अध्यक्ष तेजनाथ टंडनजी, रमेश कन्नौजे,राजकुमार साहू प्राधिकृत,देवकुमार वर्माजी

और साथ ही स्वागत सम्मान सामाजिक बंधु हरिबंशी रात्रे और सोमू कोटरे का गमछा और श्री फल भेंट कर किया गया। इस पावन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।