छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात। सीएम ने कैशलेस मेडिकल सुविधा के शीघ्र क्रियान्वयन का दिलाया भरोसा
(देवेश साहू)
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा संरक्षक राकेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऊषा चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की गई। टीम ने प्रदेश के मुखिया से चर्चा के दौरान कैशलेस चिकित्सा योजना की नियमावली शीघ्र जारी करने एव उक्त योजना का प्रभावी क्रियान्वयन का अनुरोध करते हुए सर्व कर्मचारी हित में इसे अविलंब लागू करने की मांग की गई। संगठन के द्वारा आगामी दिवस में आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन सह अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु समय की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने संगठन की बातों एवं तर्कों पर विचार करते हुए मेडिकल कैशलेस योजना के अतिशीघ्र क्रियान्वयन की बात कही। एव संघ के आमंत्रण पर आगामी 26 जुलाई दिन रविवार को कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति का भरपूर आश्वासन दिया।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ विगत तीन वर्षों से भी अधिक समय से राज्य के समस्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में कैशलेस चिकित्सा की मांग को लेकर मुखर होकर कार्य कर रहा है। विगत मार्च माह में बजट सत्र के दौरान राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हितार्थ उक्त योजना को लागू करने की घोषणा भी की गई है। परंतु लगभग चार महीने होने को है उक्त योजना का क्रियान्वयन आज पर्यंत तक नहीं हो सका है। प्रदेश के समस्त पांच लाख कर्मचारीगण,आश्रित परिजन एव पेंशनर्स उक्त जनकल्याणकारी योजना के शीघ्र क्रियान्वयन एव पूर्णतया लागू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संघ के सदस्यों द्वारा विभागीय मंत्रियों एव विधायकों से भी सौजन्य मुलाकात की गई। साथ ही साथ राज्य के समस्त कर्मचारी संगठन से अपील करते हुए कार्यक्रम दिवस को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु आग्रह भी किया गया।
मुख्यमंत्री जी से भेंटवार्ता करने वालों में मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष -ऊषा चंद्राकर, संरक्षक -राकेश कुमार सिंह, प्रदेश संयोजक -रमेश कुमार नेगी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष – आजूराम सिन्हा,दुर्ग जिला संयोजक- रविशंकर सिंघन,संभागीय अध्यक्ष रायपुर – देव कुमार साहू,संघ के जीवट सदस्यगण मनोज चंद्राकर, श्रीमती मंजू उइके रुक्मणी चंद्राकर सहित विभागीय कर्मचारायण उपस्थित रहे। उक्त समूर्ण जानकारी संघ के प्रदेश संयोजक रमेश कुमार नेगी ने दी।





