शराब नीति में कोर्ट द्वारा केजरीवाल जी और सिसोदिया जी के बरी करने का आदेश बाबा साहेब के संविधान की जीत है – आम आदमी पार्टी बालोद
(दीपक देवदास)
आप नेताओं में खुशी की लहर तो वहीं,जीत में बह रहे खुशी के आंसू,बालोद जिले के “आप” नेताओं ने मनाया जश्न
बालोद। आम आदमी पार्टी के लिए आज बहुत बड़ा दिन साबित हुआ है कि किस तरह पार्टी के बड़े नेताओं को “केंद्र की भाजपा सरकार ने अल्पकालिक राजनीति के लिए जांच एजेंसियों की निष्ठा को गिरवी रखते हुए,झूठ, दुष्प्रचार और जहरीले राजनीतिक एजेंडे प्रदर्शित करते हुए षडयंत्र करके झूठे केस में फसाया गया था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी एवं मनीष सिसोदिया जी को तथाकथित शराब घोटाला प्रकरण में CBI कोर्ट द्वारा आज 27 फरवरी 2026 को बाइज्जत बरी किया गया है। विदित हो कि 21 मार्च 2024 को ED ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया था फिर 26 जून को सीबीआई ने जेल से ही हिरासत में लिया 23 जुलाई 2024 को जेल से बाहर आए थे उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई केस में उन्हें जमानती दी थी। और आज केजरीवाल जी मनीष सिसोदिया जी सहित 23 लोगों को कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया है।
शराब नीति में बरी होने के बाद केजरीवाल जी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है इन्होंने झूठा केस लगाया और आज साबित हो गया कि केजरीवाल ईमानदार है,मनीष सिसोदिया कट्टा ईमानदार है,आम आदमी पार्टी ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि इस तरह से लोकतंत्र से खिलवाड़ मत कीजिए, देश के संविधान का मजाक मत बनाइए।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार,प्रदेश किसान विंग अध्यक्ष तारेंद्र चंद्राकर,प्रदेश सयुक्त सचिव दीपक आरदे,बालोद जिला अध्यक्ष बालक साहू,जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन,जिला सचिव कैलाश बंजारे,जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर कुंभकार सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है । यह सिर्फ दो नेताओं की जीत नहीं, बल्कि सच्चाई, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की जीत है।केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के बरी होने पर आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा बधाइयाँ और खुशियां मनाई जा रही हैं।









