महंत कॉलेज में कल होगा दीक्षारंभ समारोह, कुलपति डॉ. विनय कुमार चौहान होंगे मुख्य अतिथि
(मदन खाण्डेकर)
शिवरीनारायण। महंत कॉलेज में कल दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में रायगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय कुमार चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं निर्मल दास वैष्णव उपस्थित रहेंगे।
दीक्षारंभ समारोह का उद्देश्य महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन एवं महाविद्यालय की परंपराओं से परिचित कराना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, मेहनत करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दीक्षारंभ समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। दीक्षारंभ समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व का संदेश दिया जाएगा।





