वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जैनेंद्र सूर्यवंशी के नेतृत्व में पामगढ़ क्षेत्र में घुमंतू पशु नियंत्रण चौपाल एवं टीकाकरण लगातार जारी

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। छग शासन पशुधन विकास विभाग व जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले में पशुओ के संक्रामक रोगों के रोकथाम हेतु गलघोटु , खुरहा चपका बीमारी का टीका लगाया जा रहा है । इसी क्रम में विकासखंड पामगढ़ मे विकास खंड/ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जैनेंद्र सूर्यवंशी (अंतर्राष्ट्रीय लेखक) के नेतृत्व मे सभी ग्रामों में 15 July एच एस तथा 15 अगस्त से 15 सितंबर तक एफएमडी ( खुरहा चपका) सघान टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए वि ख पामगढ़ में पांच टीम बनाई गई है वह पांचो टीम के द्वारा प्रतिदिन सभी ग्रामों में साथ ही साथ गोठानो, कांजी हाऊस, में भी रख पशुओं का निरीक्षण स्वास्थ्य परीक्षण कर क्रिमिनाशक एवं टीकाकरण किया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जैनेंद्र सूर्यवंशी जो अंतर्राष्ट्रीय लेखक भी है के द्वारा निरीक्षण एवं टीकाकरण दल में शामिल होकर स्वयं टीकाकृत कार्य संपादित करते हैं जो की उनकी पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी लगन और मेहनत है जो सिर्फ आज ही नहीं बल्कि लगातार 4 वर्षों से उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहे हैं जिसके लिए इन्हें लगातार 4 वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर रिचा चौधरी एवं विकास खंड स्तर पर अनुभाग अधिकारी अनुपम तिवारी, एसडीएम करूँ डहरिया आर के तंबोली अनुभागी के द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया है। गौ सेवा के लिए वार्ड लेबर पर लिखित पुस्तक के कारण इन्हें यू ए स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है , 8 वी पुस्तक ” उड़ान” पब्लिश हो चुका है विमोचन की तैयारी जारी है । पशुपालकों से अपील की है के स्वयं आगे आकर जागरूक हो अपने पशुओं को घर में बाँध करके रखें और पशुओं को टीकाकरण करावे और पशु को सड़क पर लावारिस हालत में ना छोड़े ।






इन्हें भी पढ़े